कक्षा-11 की छात्रा बनी जिला विद्यालय निरीक्षक

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

कक्षा-11 की छात्रा बनी जिला विद्यालय निरीक्षक

रायबरेली, 30 सितम्बर 2025
मिशन शक्ति फेज 5.0 एक्स्पोजर-डे के अन्तर्गत जी०पी०आर०पी०ई०का०, कुर्री सुदौली, रायबरेली की कक्षा-11 की छात्रा भाव्या शुक्ला ने जिला विद्यालय निरीक्षक, रायबरेली के पद पर कार्य करते हुए विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया गया।
इस अवसर पर छात्रा ने जनपद के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों/कार्मिकों का ऑनलाइन वेतन भुगतान के अनुमोदन की कार्यवाही सम्पादित की। साथ ही कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभागीय दायित्वों तथा शैक्षिक गतिविधियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। कार्यालय के कार्मिकों को यह भी निर्देश दिया कि अपने पदीय दायित्वों को सभी सम्बन्धित पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे तो सभी कार्य समय से निष्पादित होगें।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 छात्र/छात्राओं को नेतृत्व एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्पूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है तथा अपने निर्धारित किये हुये लक्ष्य को प्राप्त करने में निष्ठापूर्वक एवं पूर्ण लगन से आगे बढ़ेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मिशन शक्ति एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियानों के तहत जागरुकता कार्यक्रम किए आयोजित

Wed Oct 1 , 2025
सीबीगंज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मिशन शक्ति एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियानों के तहत जागरुकता कार्यक्रम किए आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में, डॉ. मधु […]

You May Like

Breaking News

advertisement