राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ के चुनाव में डॉ कोहली प्रदेश अध्यक्ष और डॉ हरदेव रावत महासचिव निर्वाचित

उत्तराखंड देहरादून
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ के चुनाव में डॉ कोहली प्रदेश अध्यक्ष और डॉ हरदेव रावत महासचिव निर्वाचित,
सागर मलिक

देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ (उत्तराखंड ) का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. नीरज कोहली को अध्यक्ष, डॉ राम किशोर भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ हरदेव सिंह रावत को महासचिव, डॉ. नीतू कार्की को उपाध्यक्ष (महिला), डॉ सुधांशु कपिल को उपाध्यक्ष (पुरुष), डॉ. दीपक गंगवार को सचिव, डॉ. संदीप कुमार चौधरी को मंडलीय सचिव( कुमाऊं) डॉ. दुष्यंत पाल को मंडलीय सचिव (गढ़वाल), डॉ. त्रिभुवन बेंजवाल को साहित्य एवं विज्ञान गोष्टी सचिव, डॉ गजेंद्र सिंह बसेड़ा का कोषाध्यक्ष, डॉ वीरेंद्र सिंह चंद को आय व्यय निरीक्षक एवं डॉ विवेक सतलेवाल को प्रचार सचिव चुना गया।

इस मौके पर मुख्य निरीक्षक डिप्टी सेक्रेटरी महावीर सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी देहरादून डॉ. मिथिलेश कुमार, संयोजक एवं संयुक्त निदेशक डॉ आरपी सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ गिरीश जंगपांगी, डॉ सरबजीत सिंह संयुक्त निदेशक होम्योपैथी एवं हरीश आर्य मुख्य रूप से थे।

चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में उत्तराखंड के समस्त जिलों से सभी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं 516 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारियों का सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश भर में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान तेज़

Wed Oct 8 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश भर में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान तेज़,सागर मलिक ऋषिकेश व भगवान पुर में नकली उत्पाद जब्त सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, ऋषिकेश व भगवानपुर में पकड़े गये नकली उत्पाद सीएम धामी का स्पष्ट संदेश- “मिलावटखोरी के खिलाफ कोई […]

You May Like

advertisement