Uncategorized

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली महोत्सव 28 अक्टूबर से शुरू

34 हरियाणवी विधाओं में हजारों कलाकार मचाएंगे धमाल।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 09 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हरियाणा के कलाकारों का महाकुंभ रत्नावली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें 34 हरियाणवी विधाओं में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थानों के हजारों कलाकार भाग लेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष रत्नावली महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ करता है। रत्नावली महोत्सव कौशल और हरियाणवी संस्कृति का मिश्रण है।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि रत्नावली समारोह हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है। रत्नावली के माध्यम से हरियाणा की अनेक विधाओं को जन्म मिला है। रत्नावली पूरे हरियाणा के कलाकारों को मंच तो प्रदान करता ही है इसके साथ-साथ उनमें प्रतियोगिता की भावना को भी जन्म देता है। प्रो. विवेक चावला ने बताया कि रत्नावली समारोह इस वर्ष भी युवा कलाकारों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। रत्नावली युवा छात्रों के लिए एक ऐसी कार्यशाला है जिसके माध्यम से अब तक हजारों युवाओं को मंच प्रदान किया जा चुका है। रत्नावली उत्सव में जहां एक ओर हरियाणवी खान-पान का तडक़ा लगेगा वहीं पर दूसरी ओर हरियाणा की हस्तकला, पगड़ी, रसिया ग्रुप डांस के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिलेंगे।
सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली में 34 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस वर्ष 34 हरियाणवी विधाओं में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थानों के हजारों कलाकार भाग लेंगे जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, हरियाणवी चुटकले प्रतियोगिता, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी भजन, रागनी, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंट, हरियाणवी वन एक्ट प्ले प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी इसके साथ ही प्रतिभागी आन द स्पाट पेंटिंग, पेंटिंग प्रदर्शनी, हरियाणवी फोक कॉस्टयूम, हरियाणवी सोलो डांस, हरियाणवी ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, हरियाणवी कविता, हरियाणवी पाप सांग, चौपाल, आभूषण कला प्रदर्शनी, रसिया ग्रुप डांस, हरियाणवी क्विज, शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, हरियाणवी पगड़ी बंधाओं प्रतियोगिताओं, हरियाणवी रीति-रिवाज प्रतियोगिता, ड्यूट रागिनी, फॉक हेंडीक्राफ्ट, बोहिया फुलझडी, पिड्ढा, बंदरवाल व इंडी बनाओ प्रतियोगिताओं, लूर हरियाणवी ग्रुप डांस, हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग ले सकें व महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर हो इसके लिए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel