रक्तदान से 48 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की भरपाई हो जाती है और इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है –  जिलाधिकारी

रक्तदान से 48 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की भरपाई हो जाती है और इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है –  जिलाधिकारी

‘रक्तदान महादान’- डीएम ने किया शुभारंभ, बोले- हर व्यक्ति बने जीवनदाता

आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में रविवार को स्वास्थ्य विभाग एवं अपराजिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। कहा कि रक्तदान से 48 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की भरपाई हो जाती है और इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक बार में तीन व्यक्ति ही रक्तदान कर सकते हैं और एक घंटे में करीब 18 से 20 व्यक्ति ब्लड डोनेट कर पाते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे एक बार में 10 से 15 लोग रक्तदान कर सकें। इसके लिए आवश्यक धनराशि क्रिटिकल गैप से उपलब्ध कराने की सहमति दी गई है ताकि जल्द बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो सके और रक्तदाताओं को इंतजार न करना पड़े।

रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, एसआईसी मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़, अधिकारी-कर्मचारी और कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण से एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी को कड़ा टक्कर दे रहे हैं फतेह बहादुर सिंह

Mon Nov 10 , 2025
मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण से एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी को कड़ा टक्कर दे रहे हैं फतेह बहादुर सिंह चंद्रशेखर रावण और आवसरूद्दीन ओवैसी की पार्टी ने डेहरी में बदल दिया चुनावी समीकरण अजय कुमार रोहतास (बिहार) सीमांचल के बाद शाहाबाद और मगध के क्षेत्र में भी मुस्लिम मतदाताओं को […]

You May Like

advertisement