संसदीय कार्यवाही देखने नई दिल्ली जाएंगे हरियाणा के सभी विधायक

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 8 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेश के सभी विधायकों को उनके आग्रह पर संसदीय कार्यवाही दिखाने की योजना बनाई है। 10 दिसंबर को विधायकों का दल विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में नई दिल्ली जाएगा, जहां विधायक संसद की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे। इस दौरान विधायकों को पुस्तकालय भवन का भी भ्रमण करवाया जाएगा। यहां वे संविधान की संरक्षित की गई मूल कॉपी का भी अवलोकन करेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसद सर्वोच्च संसदीय संस्था है, जहां सदस्यों को संसदीय कार्यवाही की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव के लिए वे खुद भी बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्यों को उनके काम-काज में इसका लाभ मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पूरे उत्साह के साथ लोगों ने किया रक्तदान

Tue Dec 9 , 2025
वृन्दावन, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : गौरा नगर कॉलोनी स्थित चार संप्रदाय आश्रम में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी रक्तवीर संस्था (रजि.) के द्वारा इसी पखवाड़े असमय दुनिया से चली जाने वाली थैलिसीमिया बिटिया कु. तान्या की स्मृति में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 3 महिलाओं सहित 25 […]

You May Like

advertisement