श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी के ग्यारह दिवसीय शताब्दी महोत्सव में सम्मानित हुए “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

वृन्दावन : कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी के ग्यारह दिवसीय शताब्दी महोत्सव एवं श्रीरामानंद संप्रदाय के प्रवर्तक जगद्गुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726 वें जयंती महोत्सव में ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी के अध्यक्ष श्रीमज्जगदगुरू स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।
ज्ञात हो कि यह महोत्सव विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ चल रहा है। जिसका शुभारंभ 10 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर-संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत एवं कई प्रख्यात संतो के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ था।इस महोत्सव में समूचे देश के विभिन्न प्रांतों से तमाम प्रख्यात संत और असंख्य भक्त-श्रद्धालु आए हुए हैं।
इस अवसर पर नाभापीठ सुदामा कुटी के श्रीमहंत अमरदास महाराज, अपर जिला जज उमेश सिरोही, आचार्य मारुतिनंदन वागीश, महामंडलेश्वर परमेश्वर दास महाराज, महंत अवधेश दास (बयाना), महंत राघव दास, आचार्य ऋषि कुमार तिवारी, संत रामसंजीवन दास महाराज, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री, आचार्य विनय त्रिपाठी, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, भागवताचार्य श्रीराम मृदुल, आचार्य सुरेश चन्द्र शास्त्री, आचार्य युगल किशोर कटारे, महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा, पंडित चैतन्य किशोर कटारे, मोहन शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिन्दल फाउंडेशन के ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत जिन्दल हाउस में मरीजों का फॉलो-अप

Sat Jan 17 , 2026
कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 17 जनवरी : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट लगातार जनसेवा में जुटी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को मोबाइल […]

You May Like

advertisement