मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर किया विकास : कैलाश सैनी

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी के साथ मिलकर सरपंच धनोरा जाटान सुभाष को साथियों के साथ भाजपा में करवाया ज्वाइन।
लाडवा, (प्रमोद कौशिक/ सूबा सिंह)16 फरवरी : मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बनी भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन के रास्ते पर चलते हुए हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और इस मूलमंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाडवा विधानसभा के गांवों व शहरों में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए रोजाना दूसरी पार्टियों को छोडक़र नेता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी के साथ मिलकर सरपंच धनोरा जाटान सुभाष को साथियों के साथ भाजपा में ज्वाइन करवाया। इस मौके पर गुढा मंडली अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। आज हमारे बीच में नए साथी जुड़ रहे हैं, जो हमारी पार्टी की ताकत को और भी मजबूत बनाएंगे। उन्होंने सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर से पहुंचाने की अपील की।
प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सुनवाई होती है। एक-एक कार्यकर्ता को पूरी तवज्जो दी जाती है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को लगातार बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार दूसरी पार्टियों को छोडकऱ नेता भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है और देश को मजबूत बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने देश को दुनिया का सबसे मजबूत और समृद्ध देश बनाएं। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर वर्ग के लिए रोजाना नई नीतियों को लागू कर उन्हें लाभ पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री तक जो भी समस्या पहुंचती है, उसका समाधान किया जा रहा है। प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा को देश में अग्रणी राज्य बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। प्रदेश में सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलों के निर्माण, सडक़ों के नव-निर्माण एवं मुरम्मत के कार्यों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी विकास कार्यों में तेजी लाए और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को इनका लाभ मिल सकें।




