Uncategorized

ट्रेड डील के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन

वृद्धा पेंशन, रोजगार और राशन कार्ड कटौती पर सरकार को घेरा।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित) 16 फरवरी : जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लघु सचिवालय में ट्रेड डील, वृद्धा पेंशन, रोजगार ओर राशन कार्ड काटे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने की। मौके पर शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा मंदीप चट्टा,युवा नेता हिमांशु अरोड़ा, जिला परिषद सदस्य कंवरदीप सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील नहीं चलेगी, वृद्धा पेंशन बहाल करो, रोजगार दो, राशन कार्ड मत काटो जैसे नारे लगाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आदेश पर प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का का किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील एक ऐसा समझौता है जो किसानों , व्यापारियों को बर्बाद करने का काम करेगा यह समझौता दबाव में लिया जा रहा है। भाजपा किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है लेकिन इस डील से किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएगा। देश के कृषि उत्पादकों पर विदेशी ताकतों का दबदबा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा जिन बुजुर्गों के लिए वृद्धा पेंशन जीवन का सहारा है, उनसे यह अधिकार छीना जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय रोजगार योजनाओं में कटौती की जा रही है, जिससे बेरोजगारी और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड काटे जाने से गरीब परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी ऐसी किसी भी नीति को स्वीकार नहीं करेगी जो जनता के हितों के खिलाफ हो।
पिछले दिनों जिस तरह से भाजपा सरकार के द्वारा दबाव में आकर पेंशन तो जरुर डाल दी लेकिन उसकी भी छानबीन करने की बात कही जा रही भाजपा सरकार छानबीन के नाम फिर से पेंशन काटने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म, जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। चुनावों के दौरान केवल झूठे वादे जनता से किए जाते है ओर चुनावों के बाद वे वादे केवल चुनावी वायदे रह जाते है। उन्होंने कहा कि युवा डोंकी के रास्ते लाखो रूपये लगा कर विदेश में पलायन कर रहा है, लूटपाट की वारदातों में इजाफा हो रहा है, सड़कों का बुरा हाल है लेकिन केवल ओर केवल सत्ता का सुख भोगने में लगी हुई है।
शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा की भाजपा की नीति ओर नीतियां सही नहीं है सरकार केवल पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार समय समय पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी।
पिहोवा विधायक मंदीप चट्टा न कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी ओर तब तक उठाती रहेगी जब तक भाजपा सरकार इन फैसलों को वापिस नहीं लेती।
जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में भाग लेते जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, विधायक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel