श्री अवधूत आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

संत महात्माओं ने बहुत से विषयों पर की महत्वपूर्ण चर्चा।
षडदर्शन साधुसमाज की त्रैमासिक पत्रिका षडदर्शन संदेश होगी प्रकाशित।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 19 फरवरी : कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड पर स्थित श्री अवधूत आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 19 फरवरी वीरवार को षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
षडदर्शन साधुसमाज का प्रत्येक जिला में विस्तार के लिए एक टीम का गठन किया गया जो सभी जिलों में जाकर विस्तार करेगी।
षडदर्शन साधुसमाज की त्रैमासिक पत्रिका षडदर्शन संदेश प्रकाशित करने बारे में गहन मंथन हुआ जिसमें सभी संस्थानों की धार्मिक सामाजिक सामग्री प्रकाशित होगी।
पत्रिका का देश-विदेश में विस्तार इत्यादि विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज, अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, महासचिव महंत ईश्वर दास, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव महंत राम अवतार दास, महंत सुनील दास, महंत स्नेह दास, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत वासुदेवानंद गिरि, महंत जनार्दन दास, स्वामी हरिओम दास, स्वामी हरिनारायण गिरि,महंत विशाल दास, महंत किशन पुरी, महात्मा विश्वकर्मा पुरी,महंत विजय दास,महंत बाबा बुध मुनि इत्यादि संत मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. सुधीर मलिक बने डायरेक्टर यूथ वेलफेयर

Fri Feb 20 , 2026
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र तोमर ने दी बधाई। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 19 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के आदेशानुसार आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर मलिक को डायरेक्टर […]

You May Like

advertisement