Uncategorized

जिलाधिकारी ने रामगंगा नगर स्थित रामायण वाटिका का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य एवं उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मणिकंदन ए. के साथ आज रामगंगा नगर में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई रामायण वाटिका का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण कराते हुए फाइनल टच दिया जाए।
नगर आयुक्त ने नगर निगम की टीम को परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण ने बताया कि राम वाटिका को आकर्षक बनाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे है तथा वाटिका में आने वाले लोगों के लिए बैठने आदि की भी व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद राम वाटिका शहरवासियों के लिए एक प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित होगी तथा यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel