विश्व जल दिवस के अवसर पर जनजागरूकता अभियान, रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विश्व जल दिवस के अवसर पर छावनी परिषद, बरेली द्वारा मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु एक व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत पौधारोपण, जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता रैली का शुभारंभ डॉ वैभव जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनरल हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर सदर क्षेत्र होते हुए धूप मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण से संबंधित संदेशों एवं नारों के माध्यम से आम नागरिकों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के समापन के पश्चात जल संरक्षण विषय पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नाट्य संस्था बरेली के कलाकारों के द्वारा एक प्रभावशाली ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें जल के महत्व एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता को सरल एवं प्रेरक ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा जल बचाओ से संबंधित शपथ भी ली गई।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक श्री पारस, पार्षद डॉ. वैभव जायसवाल, RMO डॉ. वंदना, सफाई अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी, छावनी परिषद के समस्त स्टाफ, स्वच्छ भारत मिशन टीम(गाइडेड फॉर्चून समिति), कैंटोनमेंट हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ, आर.एन. टैगोर स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यार्थी, नुक्कड़ नाटक टीम (नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली) तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
छावनी परिषद द्वारा इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था के सभी कलाकारों ने छावनी परिषद,बरेली मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन का आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की लापरवाही परिलक्षित होने परकिया गया तत्काल प्रभाव से निलंबित विभागीय जांच की गई आसन्न

Mon Mar 23 , 2026
दीपक शर्मा जिला संवाददाता बरेली : ग्राम फरीदापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर में नाले में गौवंशीय अवशेष पाए जाने के सम्बन्ध में मु0अ0स0श्र 230/2026 धारा 3/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना में थाना इज्जतनगर, बरेली पर नियुक्त 02 उपनिरीक्षक, 04 हेड कांस्टेबल, 01 कांस्टेबल की लापरवाही परिलक्षित […]

You May Like

advertisement