धार्मिक माहौल खराब करने का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : थाना भोजीपुरा पुलिस ने धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार वादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ जादोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां आए और उनके साथ मारपीट करते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
घटना के संबंध में पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शोएब पुत्र अली रजा निवासी ग्राम चमन नगरिया थाना नबावगंज जिला बरेली बताया है।
पुलिस का कहना है कि शेष फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0संदेश सिंह,कां0विनय कुमार।




