Uncategorized
श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर की ओर से चैत्र मास की पावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अमृतवेला प्रभात फेरी सदस्यों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी एवं सत्संग का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 02 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर की ओर से चैत्र मास की पावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में अमृतवेला प्रभात फेरी सदस्यों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई एवं सत्संग का भी किया गया आयोजन। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेष रूप से मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नगर निवासियों द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में शंखनाद गूंजता रहा और राम भजनों के साथ “जय बोलो हनुमान जी की” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस दिव्य अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र श्री राम और हनुमान जी की भक्ति में सराबोर हो गया। उपस्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम कमेटी सदस्य व अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्य उपस्थित रहे। अधिक संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।




