एडीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु समीक्षा बैठक संपन्न

लोकेशनरायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

एडीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु समीक्षा बैठक संपन्न

रायबरेली:- 11 अप्रैल 2026
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु उनके कक्ष में एक समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) के प्रारम्भिक स्टाक/आमद/वितरण एवं अवशेष की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि जनपद में 15758 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं, जिसमें से तदसमय तक 7683 घरेलू गैस सिलेण्डर की बिक्री के उपरान्त 7075 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अवशेष हैं। तत्पश्चात विक्रय अधिकारियों (एल०पी०जी०) से एल०पी०जी० गैस के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद में गैस रिफिल डिलीवरी का बैकलॉग लगभग 06 दिवस का है। जनपद में एल०पी०जी० घरेलू गैस की कमी नहीं है। तत्पश्चात गैस एजेन्सियों पर एकत्र हो रही भीड़ के सम्बन्ध में पृच्छा की गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल प्राप्त करने के अतिरिक्त केवाईसी कराने एवं गैस बुकिंग पर्ची निर्गत कराने हेतु उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो रही है।
अपर जिलाधिकारी ने इसके दृष्टिगत समस्त विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में बैठक में समस्त विक्रय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि समस्त गैस एजेन्सियों पर केवाईसी, गैस बुकिंग पर्ची निर्गत करने हेतु पृथक-पृथक काण्डटर की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए, का समस्त विक्रय अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल के बैकलॉग की सूचना ए4 साइज में दैनिक रूप से चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी हो सके कि किस तिथि को बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्राप्त हो रही है, इसी प्रकार दैनिक रूप से जिस तिथि का बैकलॉग हो, उसकी सूचना आवश्यक रूप से चस्पा करायी जाये, जिससे उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो सके और गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गर्मी/धूम के दृष्टिगत छाँव एवं पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। समस्त गैस वितरक यथा सम्भव गैस रिफिल की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें, ताकि गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र न हो। नॉन केवाईसी हेतु उपभोक्ताओं की सूची निकालकर केवाईसी हेतु उन्हें संसूचित करें। समस्त गैस एजेन्सियों पर “केवाईसी निःशुल्क है” का पोस्टर/बैनर चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो और शत्-प्रतिशत केवाईसी का कार्य पूर्ण हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान एवं ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल/रेस्टोरेन्ट/ढाबा आदि प्रतिष्ठानों, शादी/विवाह कार्यक्रमों, शैक्षणिक सस्थानों/चिकित्सालयों तथा अन्य संस्थानों को ऑयल कम्पनी की गाइड लाइन्स के अनुसार एल०पी०जी० की निर्बाध रूप से नियमानुसार आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित

Sat Apr 11 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल को रायबरेलीः- 11 अप्रैल 2026मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement