गर्मी एवं संभावित हीट वेव से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

गर्मी एवं संभावित हीट वेव से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

    मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एन० आर० वर्मा ने जनपदवासियों को अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान समय में जनपद में हीट वेव (लू) की स्थिति घोषित नहीं है। यद्यपि तापमान कुछ दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, परंतु हीट वेव घोषित किए जाने के लिए आवश्यक है कि तापमान लगातार कई दिनों तक निर्धारित सीमा से ऊपर बना रहे तथा सामान्य तापमान से उल्लेखनीय अधिक हो।
     उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्यतः मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो तथा यह स्थिति लगातार बनी रहे, अथवा सामान्य से 4–6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज की जाए। इसके अतिरिक्त, 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान होने पर गंभीर हीट वेव की स्थिति मानी जाती है। वर्तमान में जनपद में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है,कभी अधिक गर्मी तो कभी तापमान में कमी, इसलिए अभी हीट वेव की निरंतर स्थिति नहीं बनी है।
   डॉ० वर्मा ने कहा कि यद्यपि वर्तमान में हीट वेव की स्थिति नहीं है, तथापि आगामी दिनों में इसके बनने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जनपद की सभी चिकित्सकीय इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे हीट वेव प्रबंधन से संबंधित अपनी तैयारियां अति शीघ्र पूर्ण कर लें। इसमें आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, ओआरएस, स्वच्छ पेयजल, शीतलन व्यवस्था एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की तैनाती सुनिश्चित करना शामिल है।
   सभी स्वास्थ्य इकाइयों को हीट वेव से संबंधित मामलों की सतत निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आईडीएसपी पोर्टल पर नियमित एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को अपने दैनिक निरीक्षण के दौरान इन व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अनुश्रवण करने के लिए कहा गया है।
   सीएमओ ने जनसामान्य से अपील किया है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें, हल्के एवं ढीले सूती वस्त्र पहनें तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। लू के लक्षण जैसे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी आदि दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है तथा जनपदवासियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु सतत कार्य कर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनभागीदारी से नेशनल हाईवे से स्कूल तक पक्की सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ

Thu Apr 16 , 2026
कलेक्टर ने स्वयं जाकर अवलोकन किया निर्माण कार्य महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा ग्राम बेलटुकरी जनचौपाल में ग्रामीणों की मांग पर जनभागीदारी मॉडल के तहत नेशनल हाईवे से बेलटुकरी स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर श्री लंगेह […]

You May Like

Breaking News

advertisement