फ़रीदाबाद में मानव अधिकार मिशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” जागरूकता ब्रोशर का भव्य विमोचन।
संगठन विस्तार एवं जन-जागरूकता अभियान को मिलेगी नई दिशा।

फ़रीदाबाद,17 मई : फरीदाबाद स्थित मानव अधिकार मिशन के कैंप कार्यालय में आज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, जन- जागरूकता अभियान, सदस्यता वृद्धि तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन द्वारा तैयार किए गए विशेष जागरूकता ब्रोशर “मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” का विधिवत विमोचन भी किया गया।
बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेते हुए कहा कि मानव अधिकार मिशन निरंतर न्याय, समानता, सामाजिक सुरक्षा एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और संगठन समाज के हर वर्ग तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री ने युवाओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.एस. जन्मेदा, शिक्षाविद भारत भूषण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विजय जोशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चतर सिंह भाटी, विजय मंगला, राम शर्मा, राष्ट्रीय विधि सचिव राजेश खटाना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुनील जांगड़ा सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं को सफल बनाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Mon May 18 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। चंडीगढ़, 17 मई : आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा प्रदेश इकाई का नवीनीकरण एवं मजबूती के साथ विस्तार करते हुए फरीदाबाद हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील कुमार को आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया […]

You May Like

advertisement