हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष की माता जी को दी, विधान परिषद सदस्य डॉ. व्यस्त ने श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की दिवंगत माताजी को एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने श्रद्धांजलि अर्पित करके शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय मांँ के स्वर्गवासी होने पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं संगठन संचालक जनों के श्रद्धांजलि देने के क्रम में आज बरेली मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने दुर्गा कॉलोनी संभल स्थित अजय कुमार शर्मा के निवास पर जाकर श्रीमती कमला देवी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। स्वर्गीय कमला देवी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परमपिता परमात्मा से उन्हें श्री चरणों में उपयुक्त स्थान देने की प्रार्थना की। इससे पूर्व भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार रूस्तगी, प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी, पूर्व विधान परिषद सदस्य भारत सिंह यादव, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख यशपाल सिंह, भाजपा नेता चौधरी चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी, प्रख्यात कवि माधव मिश्रा, बजरंग दल के विभाग संयोजक नितिन कुमार शर्मा, हिंदू जागृति मंच के प्रदेश संगठन मंत्री अंकुश त्यागी, सहित अनेक समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जन हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निवास पर जाकर उनकी स्वर्गवासी माता श्री के चित्र पर पुष्पर्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना कर चुके हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में बरेली मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीपल का पेड़ गिरने से दो घरों को भारी नुक़सान, एसडीएम निधि शुक्ला ने राहत कोष‌ से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन

Sat Jun 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कुरतरा गांव में बीती रात एक पीपल का पेड़ गिरने से दो घरों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में परमेश्वरी गंगवार के घर का लिंटर फट गया, जबकि पड़ोसी होरीलाल गंगवार के घर का लिंटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत रही […]

You May Like

Breaking News

advertisement