स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्षद बिड़लान ने पटेल नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ हिसार – वैभव गुप्ता।

हिसार, 4 जुलाई : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र के जन्मदिन पर स्वच्छता को समर्पित
चलाए मिशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड नं.16 के पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने अपनी टीम के साथ पटेल नगर मार्किट के पीछे शनि मंदिर वाली गली से “स्वच्छ नगर हो हमारा” स्वच्छता अभियान को स्वयं झाड़ू लगा कर प्रारंभ किया।
इस मौके पर पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने कहा की जिस प्रकार घर की गृहणी प्रतिदिन घर में सफाई करती है, ताकि घर मे माता लक्ष्मी जी का वास जो इसी प्रकार हमें अपने घरों,अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए,क्योंकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करने से बीमारियों में कमी, स्वास्थ्य सुधार, सुरक्षित पर्यावरण, और आर्थिक विकास जैसे अनेक महत्वपूर्ण लाभ होते हैं। इससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आता है,और देश का सामाजिक-आर्थिक विकास होता है। हालांकि नगर निगम टीम भी स्वच्छता अभियान के नियमों का उलंघन करने वालों का निरंतर चलान भी करती है,जिससे हमारा आर्थिक नुकसान होता है।इसलिए हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने कहा की वार्ड में समय समय पर स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर उनके साथ चन्द्र भान गांधी, राजकुमार मदान, अजय खन्ना, नरेश महता, भारत भूषण शर्मा,गौरव नागपाल के अलावा ब्राइट फ्यूचर एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।
चित्र,स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने पटेल नगर में चलाया स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ू लगाते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मन्दिरों में मूर्ति स्पर्श करना आमजन का अधिकार नहीं : डॉ. महेंद्र शर्मा

Sun Jul 5 , 2026
धर्माचरण के नियम।आमजन मन्दिरों में मूर्तियों को स्पर्श कर जन्मकुंडली के ग्रह खुद करे खराब।तामसी शराब मांस का सेवन करने वाला मूर्ति स्पर्श कर बन रहा दोष का भागीदार। पानीपत, प्रमोद कौशिक 4 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा ने मन्दिरों में मूर्ति स्पर्श के नियमों […]

You May Like

advertisement