कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

हाफिजपुर चौराहे के पास हुई गिरफ्तारी, .315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद

आज़मगढ़ : जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 12 जुलाई की रात करीब 11:20 बजे चौकी प्रभारी बलरामपुर उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाफिजपुर चौराहे से बद्दोपुर जाने वाले मार्ग पर अवैध असलहा लेकर खड़ा है।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर अभियुक्त को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 1 देशी तमंचा .315 बोर और 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त
अबू तालिब शेख पुत्र अफाक अहमद शेख, निवासी संजय गांधी नगर, जमशेद जी. जी. भाय रोड, नार्थ सेंट्रल रेलवे कम्पाउंड, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र, उम्र 35 वर्ष

पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि अभियुक्त महाराष्ट्र में हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मुंबई के थाना सर जे.जे. मार्ग में BNS की धारा 331, 126, 115, 352, 351, 74, 79 आदि में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 374/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह आजमगढ़ क्यों आया था और असलहा कहां से लाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा 25,000 का इनामी अंतर्राज्यीय ठग

Mon Jul 13 , 2026
ग्रहदोष के नाम पर महिलाओं से आभूषण ठगने वाले गिरोह का दूसरा सदस्य पुलिस हत्थे चढ़ा आज़मगढ़। कोतवाली पुलिस ने ग्रहदोष दूर करने और पूजा-पाठ का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर ₹25,000 का इनाम […]

You May Like

advertisement