शहर के नागरिकों को सचिवालय में मिलेगा उच्च गुणवत्ता का खाद्य सामान : विश्राम कुमार मीणा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष- 94161 91877

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने लघु सचिवालय में हैफेड द्वारा तैयार किए गए सेल काउंटर का किया उद्घाटन।

कुरूक्षेत्र 27 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शहर के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य सामान खरीदने के लिए कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं हैं क्योकि हैफेड विभाग द्वारा शहर में तीसरा बिक्री केंद्र लघु सचिवालय में स्थापित किया है। हैफेड की खाद्य सामग्री ने विश्व के कई देशों में अपनी गुणवत्ता की छाप छोड़ी है। देश के कोने-कोने में हैफेड के प्रोडक्टों की मांग लगातार बढ रही है। शहर के नागरिकों की मांग पर दो सफल सेल काउंटरों के बाद तीसरा बिक्री केंद्र भी खुल चुका है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में हैफेड के बिक्री केंद्र पर बोल रहे थे। उपायुक्त ने हैफेड के लघु सचिवालय में बनाए गए सेल काउंटर का उदघाटन किया। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का बिक्री केंद्र पहुंचने पर हैफेड के डीएम शमशेर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा खोले गए सेल काउंटर का उद्देश्य शहर के लोगों को उच्च गुणवत्ता का खाद्य सामान उचित किमतों पर उपलब्ध करवाना है। यह हैफेड का शहर में तीसरा उत्पाद केन्द्र है। इससे पहले पैराकीट पिपली और जिला कार्यालय सेक्टर-5 में सफलतापूर्वक बिक्री केंद्र चलाए जा रहे है। यह तीनो खाद्य उत्पाद केन्द्र सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार 9 से सायं 6 खुले रहेगें। इन केंद्रों पर सरकारी कर्मचारियों को कीमतों पर विशेष छूट दी जाती है। इन केंद्रों पर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जैसे- सरसों तेल, चीनी, चावल, आटा, चाय पत्ती, शहद, बिस्कुट इत्यादि सामान किफायती कीमतों पर उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर हैफेड जिला प्रबंधक शमशेर सैनी, मार्केटिंग ऑफिसर पीयूष वशिष्ठ, सेक्शन ऑफिसर कमलेश, कमलेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे की लत करती है जिंदगी बर्बाद : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

Tue Jul 28 , 2026
एसवीएसयू में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement