अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस-2025 के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण संग्रहालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस-2025 के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण संग्रहालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस-2025 के अवसर पर आज श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर की सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्रिंस वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के मयंक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आर.एस. पठानिया (पूर्व आचार्य, ललित कला विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), बलवान सिंह (प्रभारी, श्रीकृष्ण संग्रहालय) तथा विनीत भनवाला (पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव श्री उपेन्द्र सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण संग्रहालय द्वारा प्रतिवर्ष संग्रहालय दिवस को इस प्रकार मनाया जाता है, जिससे लोगों में अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा पुरातात्विक धरोहरों से समृद्ध प्रदेश है और विद्यार्थियों व युवाओं का यह दायित्व बनता है कि वे संग्रहालयों से जुड़कर इस धरोहर के संरक्षण में अपना योगदान दें।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा की उपनिदेशक डॉ. बनानी भट्टाचार्य ने कहा कि आज के संग्रहालय मात्र प्रदर्शनी स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह ज्ञान के ऐसे केंद्र बन चुके हैं जहाँ से विद्यार्थी और युवा पीढ़ी इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर समाज निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्रीकृष्ण संग्रहालय के साथ मिलकर भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक आयोजन जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संग्रहालय के कोऑर्डिनेटर श्री राजेन्द्र राणा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार, 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर भारतीय मूर्त धरोहर विषय पर एक खुला प्रश्न मंच आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी इच्छुक नागरिक भाग ले सकते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में संग्रहालय की प्रशिक्षु कुशपिंद्र कौर सहित संग्रहालय स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्री अशोक रोशा, डॉ. ऋषिपाल मथाना सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी: प्रो. सुनील ढींगरा

Sat May 17 , 2025
पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी: प्रो. सुनील ढींगरा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक यूआईईटी संस्थान में चलाया गया पौधारोपण अभियान। कुरुक्षेत्र, 17 मई : पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी है क्योंकि पर्यावरण से ही हमें अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। आज तापमान निरंतर बढ़ रहा है जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग हो रही […]

You May Like

advertisement