रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को दिल्ली के उप राज्यपाल ने किया सम्मानित

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को दिल्ली के उप राज्यपाल ने किया सम्मानित

मानसिक स्वास्थ्य पर शोध के लिए उप राज्यपाल ने असीम श्रीवास्तव को किया सम्मानित

बदलते परिवेश में तनाव और बढ़ते अवसाद को नियंत्रित करने और ए. आई. की मदद से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर उत्कृष्ट शोध करने के लिए असीम श्रीवास्तव को एक भव्य दीक्षांत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया। ट्रिपल आई. टी. दिल्ली के सभागार में संपन्न हुए भव्य समारोह में राइजिंग चाइल्ड स्कूल, रायबरेली के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव एवं निदेशक सीमा श्रीवास्तव के पुत्र असीम श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत अपने प्रभावशाली शोध पत्रों की उपराज्यपाल ने सराहना भी किया। इस रिसर्च में ए. आई. पर आधारित प्रणालियों के माध्यम से ऑनलाइन थेरेपी को अधिक सहज, व्यक्तिगत और सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। सम्मान समारोह में उपराज्यपाल ने युवा वैज्ञानिक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शोधकर्ताओं की ऐसी पहल भारत को डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य लाभ के आविष्कार में अग्रणी बना रही हैं। उप राज्यपाल द्वारा दिए गए अवार्ड के साथ असीम श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि पर्सेस्टेंट सिस्टम कंपनी के सीईओ आनंद देशपांडे, ट्रिपल आई. टी. के निदेशक प्रोफ़ेसर रंजन बोस और चेयरमैन प्रोफेसर राजेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से रिसर्च उपाधि भी प्रदान किया। ज्ञात हो कि अपने शोध पत्रों के कॉफ्रेंस के लिए असीम श्रीवास्तव अमेरिका, जर्मनी, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन, अबू धाबी की यात्रा भी कर चुके हैं। अवार्ड मिलने के बाद असीम श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान उनके माता-पिता, प्रोफ़ेसर शाद अख़्तर और प्रोफेसर तन्मय चक्रवर्ती के मार्गदर्शन और प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि वे भविष्य में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और तकनीकी समाधान को एकीकृत करने की दिशा में कार्य जारी रखेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार व जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर

Mon Nov 3 , 2025
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में शत-प्रतिशत प्रदर्शन के निर्देश आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार व जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की समीक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए जनपद के सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश […]

You May Like

advertisement