विधायी कामकाज की बारीकियां सिखाने को माननीयों का होगा ‘प्रबोधन

विधायी कामकाज की बारीकियां सिखाने को माननीयों का होगा ‘प्रबोधन’

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों के लिए बनाई प्रशिक्षण की योजना।
14 और 15 फरवरी को चंडीगढ़ में प्राइड की टीम देगी ट्रेनिंग।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, सीएम सैनी भी रहेंगे मौजूद।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 31 जनवरी : हरियाणा विधान सभा की ओर से प्रदेश के सभी विधायकों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 और 15 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर 1 स्थित हरियाणा विधान भवन में होगा। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि व अनेक राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
‘प्रबोधन कार्यक्रम’ में लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधायकों को प्रशिक्षण देगी। इस दौरान यह टीम प्रश्नकाल, सदन में चर्चा के तौर तरीके, संसदीय प्रक्रिया व परम्पराओं, समितियों के कामकाज, अध्ययन दौरों के महत्व पर प्रशिक्षण देगी। कार्यक्रम को लेकर विधान सभा सचिवालय की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस सिलसिले में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों के साथ बैठकें कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दुनिया जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसी रफ्तार से नीतियां भी बनानी पड़ रही हैं। जाहिर है इन सभी नीतियों का समग्रता से अध्ययन करना हर जनप्रतिनिधि के लिए संभव नहीं है। इनके निहित उद्देश्यों को समझना और फिर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है, उतने ही व्यापक प्रशिक्षण और अनुभव की आवश्यकता रहती है। विधायकों का अधिकतर समय जन सामान्य के बीच गुजरता है। अनेक तरह की समस्याओं का अंबार उनके सामने होता है। उन्हें हल करने की जिम्मेदारी उनकी होती है। इस उन्नयन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधायकों को इस ढंग से तैयार करना है, जिससे कि वे अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकें और विधान मंडल की कार्यशैली फलदायी बनी रहे। विधायी कामकाज की अनेक ऐसी बारिकियां हैं, जिन्हें हम सभी को हमेशा ध्यान में रखना होगा।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां सरस्वती की पूजा कर मनाएं बसंत पंचमी : सुनीलजीत (सनी) जंडियाल

Fri Jan 31 , 2025
मां सरस्वती की पूजा कर मनाएं बसंत पंचमी : सुनीलजीत (सनी) जंडियाल फिरोजपुर 31 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= बसंत पंचमी माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को देवी सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। अमृत वेला […]

You May Like

Breaking News

advertisement