प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुख दास में वैशाख अमावस्या के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन करवाया गया

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुख दास में वैशाख अमावस्या के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन करवाया गया

भागवत भजन करने से ही मनुष्य का कल्याण है: श्री विनायक शास्त्री

फिरोजपुर 28 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार राम सुख दास में वैशाख अमावस्या के उपलक्ष्य में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने भजन कीर्तन किया। भजन कीर्तन में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सचिन नारंग और पंडित राजेश वासुदेवा ने सुन्दर भजनों का गायन किया। इस अवसर पर कथा वाचक श्री विनायक शास्त्री जी ने कहा कि हमारा जन्म भागवत भजन करने के लिए हुआ है। इसलिए हमें भागवत भजन करना चाहिए। हमें भोजन की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि भोजन तो हमें मां के गर्भ में भी भगवान देते हैं। इसलिए जितना हम भागवत भजन करेंगे उतना ही हमारे लिए अच्छा है। वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। वैशाख की अमावस्या पर दान करने से पितृ व समस्त देव, ऋषि, प्रसन्न होते है। इसके अलावा वैशाख अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान जरूर करना चाहिए। वहीं, इस दिन गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराएं। इस अवसर पर देशबंधु तुली, सरदार अवतार सिंह, महंत शिवराम, अरुण मछराल, पंडित परमवीर शर्मा, जगदीश मक्कड़, संजीव हांडा, लोकेश तलवार, अरुणा तलवार, सुनीता कटारिया, पूजा हांडा, गीता बबुता, कल्पना भारद्वाज व अधिक संख्या में मातृशक्ति, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें। कार्यक्रम उपरान्त खीर व चाय प्रसाद का लंगर भी लगाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में वेदव्यास स्वामी विनायक शास्त्री जी ने पूतना वध, कालिया नाग और गोवर्धन पूजा के प्रसंग सुनाए

Mon Apr 28 , 2025
भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में वेदव्यास स्वामी विनायक शास्त्री जी ने पूतना वध, कालिया नाग और गोवर्धन पूजा के प्रसंग सुनाए प्राचीन श्री शिवालय मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित करण त्रिपाठी और मंदिर कमेटी के सदस्यों की ओर से गोवर्धन पूजा पर […]

You May Like

advertisement