दुखद हादसा: ट्रेन से कटकर महिला और पुरुष की मौत, क्षत विक्षत शव मिले

दुखद हादसा: ट्रेन से कटकर महिला और पुरुष की मौत, क्षत विक्षत शव मिले,
सागर मलिक

तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने पटरी पर शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

घटना रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। जब तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने पटरी पर शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी,

घटनास्थल के आसपास कोई पहचान पत्र या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हनोल के पास टोंस नदी में डूबकर लापता हुआ युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Mon May 12 , 2025
उत्तराखंड: हनोल के पास टोंस नदी में डूबकर लापता हुआ युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ,सागर मलिक जखोल निवासी युवक दिनेश पुत्र हरिपाल हनोल मंदिर गया था। वहां वह टोंस नदी में गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और नदी में बह गया, उत्तरकाशी का एक […]

You May Like

advertisement