खान अधिकारी मनीष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अवैध खनन करते पांच ट्रेक्टर- ट्राफियां पकड़ीं

खान अधिकारी मनीष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अवैध खनन करते पांच ट्रेक्टर- ट्राफियां पकड़ीं

दीपक शर्मा जिला संवाददाता

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर खनन टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से पिछले काफी समय से खनन कर रही खनन माफियाओं की पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर कार्यवाही की है।
जानकारी के मुताबिक गांव मड़ौली, धंतिया के इलाके में पिछले काफी समय से बेखौफ खनन माफिया खनन कर रहे थे।शिकायत पर खनन अधिकारियो के निर्देश पर खनन टीम ने कई बार छापामारी कार्यवाही की लेकिन छापा की भनक लगने के कारण छापामारी कार्यवाही से पहले ही खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों को दाएं बाएं कर देते थे।जिससे खनन टीम को मायूस होकर लौटना पड़ता था।खनन अधिकारी मनीष कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को खनन की सूचना पर आधी रात के बाद शुक्रवार तड़के पुलिस की मदद से खनन टीम के मड़ौली, धंतिया के इलाके में छापामारी कार्यवाही करने पर पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया।जिनमे तीन में मिट्टी भरी थी।दो में खाली थी। खनन और पुलिस की संयुक्त टीम को देखकर पांचों ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए।पुलिस ने सभी ट्रैक्टर ट्रॉली थाना पर खड़े कर दिए है।खनन अधिकारी मनीष कुमार ने सभी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कराकर,अवैध रूप से खनन की कार्यवाही की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर पीटने, सास और ननद पर प्रताड़ित करने का आरोप, एफआईआर

Sat May 24 , 2025
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर पीटने, सास और ननद पर प्रताड़ित करने का आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement