आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत

आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत
माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नीलगाय की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के बाद मृत नीलगाय को दफन करा दिया।ग्रामीणों के अनुसार मंजूषा नदी के तट से एक नीलगाय घूमते हुए गांव में आ गई और वहीं खेत में गिर गई। नीलगाय को खेत में गिरा देख ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया। कुछ देर बाद उसके प्राण पखेरू उड़ गए।नीलगाय के मरने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मृत्यु के कारणों को जानने के लिए जांच पड़ताल किया। उसके बाद पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से उसको गढ़ा खुदवाकर दफन करा दिया।