ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में 21 जून को मनाया जाएगा ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जिलेभर से लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

मुख्य अतिथि होंगे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

सिरपुर में योग, संस्कृति और सामूहिकता का अनूठा संगम

महासमुंद, 19 जून 2025/ ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम पुरातत्व एवं ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 21 जून को सुबह 5ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ तय की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, कलेक्टर, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन व दिव्यांगजन, उभयलिंगी व्यक्ति एवं आमजन बड़ी संख्या में सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद श्री हरिशंकर पैकरा को सहायक नोडल अधिकारी का कार्य दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने निर्देश दिए हैं। साथ ही समस्त जिला अधिकारियों को अपने विभागीय अमले सहित कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में होने वाले योग कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायतों के सीईओ व नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि योग दिवस में व्यक्तिगत या संस्थागत रूप से भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयुष विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्लवहंण्ंलनेण्हवअण्पद पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। साथ ही प्रतिभागियों को योगाभ्यास से संबंधित फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर में योग दिवस का आयोजन जिले में स्वास्थ्य, एकता और जागरूकता का संदेश देगा। इस आयोजन के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे निरोग और स्वस्थ समाज का निर्माण सुनिश्चित हो सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मुख्य समारोह लक्ष्मण मंदिर सिरपुर में प्रातः 05ः30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 5ः30 बजे सभी प्रतिभागियों का आगमन एवं प्रातः 6ः00 बजे गणमान्य अतिथियों का आगमन होगा। प्रातः 6ः10 बजे से 6ः30 बजे तक योग प्रदर्शन व मुख्य अतिथि का भाषण होगा तथा प्रातः 6ः30 बजे से 7ः00 बजे तक योग संबंधी गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाड्रफनगर क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ का सघन निरीक्षण

Thu Jun 19 , 2025
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिए निर्देश बलरामपुर 19 जून 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा  वाड्रफनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत मानपुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement