बिजली के खम्भे उतरा करंट बालिका की मौत,परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गौरीशंकर घाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास बिजली के खम्भे से करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सीताराम मुहल्ला निवासिनी जान्हवी पांडेय (11 वर्ष) पुत्री पवन पांडेय, मंगलवार सुबह गौरीशंकर घाट के पास शनिदेव मंदिर के निकट दोस्तों के साथ मौजूद थी। उसने पास के विद्युत पोल को पकड़ लिया, जिसमें करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से जान्हवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे और पोल से जुड़े तार को काटकर ले गए। मृतका के पिता पवन पांडेय ऑटो चालक हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जान्हवी एपीएस स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदियों) को किया सांसद श्रीमती चौधरी ने सम्मानित

Wed Jun 25 , 2025
महासमुंद, 25 जून 2025/ आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) और उनके परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकाल के […]

You May Like

advertisement