रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, बैग से मिले 1.76 लाख नकद…..

पवन कालरा संवाददाता

बरेली : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में तैनात विद्युत विभाग के लिपिक (बाबू) अजीत कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
टीम ने न केवल आरोपी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया, बल्कि उसके बैग की तलाशी में 1.76 लाख रुपये की नकद राशि भी बरामद की है, जिसका कोई वैध स्रोत आरोपी नहीं बता सका।
एंटी करप्शन टीम शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अधिशासी अभियंता प्रथम मनोज कुमार के कार्यालय पहुंची थी। यहीं पर आरोपी बाबू अजीत कुमार रिश्वत ले रहा था। टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा और फिर कोतवाली ले जाकर उससे पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने आरोपी के आवास और कार्यालय में भी तलाशी अभियान चलाया। अजीत के बैग से मिले 1.76 लाख रुपये को भी जब्त कर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी इस राशि का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दे सका और न ही कोई रसीद या दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। एंटी करप्शन टीम को संदेह है कि यह रकम भी रिश्वत की ही हो सकती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरेली में इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम की अनदेखी: सरकारी सड़क पर अवैध समरसेविल बोरिंग फिर से चालू, जेई पर मिलीभगत का आरोप

Sun Aug 3 , 2025
सरताज खान (संवाददाता) बरेली : वार्ड नं 0 22 में नगर निगम प्रशासन को पूर्व में अखबार के माध्यम से अवगत कराए जाने के बावजूद भी, कुछ दिनों बाद ही हल्का जेई अनुराग कमल की निष्क्रियता अथवा मिलीभगत से अवैध समरसेविल बोरिंग फिर से चालू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी […]

You May Like

advertisement