दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत*

रायबरेली:- 29 दिसंबर 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आदेशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 व थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरबक्शगंज अंतर्गत ग्राम आशाराम का पूर्वा एव गोझरी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी द्वारा बुजुर्गों को कंबल साल स्वेटर मोजे और खाने का सामान टीम के साथ वितरण किया

Tue Dec 30 , 2025
लोकेशन लखनऊ रिपोर्टर विपिन राजपूत हमेशा की तरह ठंड में इस बार भी मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ बंथरा के आगे गांव गढ़ी चुनौती गई और वहां पर बुजुर्गों को कंबल साल स्वेटर मोजे और खाने का सामान टीम के साथ वितरण किया उनकी टीम […]

You May Like

Breaking News

advertisement