Uncategorized

शब्दों के जादूगर थे प्रो.एन. एल.शर्मा, डीन प्रो. प्रवीण अग्रवाल को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो.एन.एल.शर्मा की स्मृति में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन बिहारीपुर स्थित इन्द्र देव त्रिवेदी के आवास के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद प्रो. राजकुमार वार्ष्णेय ने कहा कि प्रो.एन. एल.शर्मा का सम्पूर्ण व्यक्तित्व बहुत विशाल था। वह शब्दों के ऐसे जादूगर थे कि दुनिया में ऐसा अदभुत व्यक्ति मिलना मुश्किल है। सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें कुशल, विद्वान और प्रखर वक्ता बताते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। द्वितीय प्रो. एन.एल.शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान रूहेलखंड विश्वविद्यालय में वाणिज्य के डीन रहे प्रो.प्रवीण अग्रवाल को दिया गया। सम्मान स्वरूप हार,शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद प्रो.राजकुमार वार्ष्णेय,विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव प्रदीप माधवार ने प्रदान किया।कार्यक्रम में अरुणा सिन्हा,प्रकाश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी,,जितेंद्र सक्सेना,निर्भय सक्सेना,सुनील कुमार शर्मा,विनोद गुप्ता,लवलीन कपूर,जितेन्द्र मिश्रा,रामप्रकाश ओज और राजीव सक्सेना ने एन.एल.शर्मा के साथ के अपने प्रसंग साझा किये। प्रो. एन. एल.शर्मा को समर्पित पत्रिका विविध संवाद का अतिथियों ने विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार और अखिलेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel