बजट से मोदी सरकार ने सबके विश्वास को जीतने का काम किया है – सुधा यादव

Oplus_131072

आजमगढ़। हरिऔध कला भवन में आयोजित महिला सम्मेलन में भाजपा संसदीय केंद्रीय बोर्ड चुनाव समिति सदस्य एवं पूर्व सांसद माo सुधा यादव ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड नौवीं बार बजट को देश की संसद में प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने जो यह बजट प्रस्तुत किया है प्रतिपक्ष को छोड़कर पूरा देश उससे उत्साहित है। इस बार का बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। जिस प्रकार से आर्थिक विकास पर सर्वाधिक जोर सरकार ने दिया है उसका हम जितना भी स्वागत करें वह काम है । हर जिले में हमारी मातृशक्ति के लिए हॉस्टल बनाने की बात इस बजट में की गई है इसका हम स्वागत करते हैं। गरीब का कल्याण कैसे हो हमारा अन्नदाता किसान कैसे आत्मनिर्भर बने युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए तमाम उपाय किए है। युवा शक्ति को अवसर देने के लिए लघु और मध्यमउद्योग जो भारत की अर्थव्यवस्था की रीड है उसमें जान फूंकने के लिए एमएसएमई को सशक्त बनाने की जो बात बजट में आई है युवाओं के जीवन में उम्मीद का चिराग रोशन करेगी। हमारे खेत खलिहान गांव कैसे विकसित बने उसकी भी झलक पूरे बजट में देखने को मिल रही है सरकार ने निर्यात पर फोकस किया है सरकार ने जो यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड डील किया है एक बहुत बड़ा विकल्प हमें मोदी सरकार के प्रयास से मिल रहा है भारत ने अपनी शर्तों पर जो अमेरिका से समझौता किया है जिसमें 18% टैरिफ के साथ अमेरिका से जो डील हुई है उसके भी बड़े दूरगामी परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और मोदी जी की सरकार का संकल्प है कि 2027 तक हम दुनिया के तीसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। इस बजट से मोदी सरकार ने सबके विश्वास को जीतने का काम किया है स्वास्थ्य सेवाओं में 50% वृद्धि की बात इस बजट में की गई है हर जनपद में ट्रामा सेंटर बनाने की बात इस बजट में की गई है मुंबई से पुणे ,पुणे से हैदराबाद ,पुणे से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी जो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाये जाने की बात बजट में की गई है उसका हम स्वागत करते हैं परिवहन की जो सुविधा उत्तर प्रदेश को मिलने जा रही है वह उत्तर प्रदेश के ग्रोथ रेट को और बढ़ाने का काम करेगी इस बार के बजट में जल मार्क के विकास का प्रावधान किया गया है जिसका सेंटर बनारस को बनाया गया है बनारस से हल्दिया तक चल मार्ग से व्यापार शुरू हो गया है पर्यटन शुरू हो गया है और इस बार के बजट में शिप रिपेयर सेंटर बनारस में बनाने का प्रावधान बजट में किया गया। हम इस बजट का स्वागत करते हैं। और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेन-जी की मानसिकता को आसानी से परख सकता है शिक्षक - कुलपति

Sat Feb 14 , 2026
नई पीढ़ी अपने मन में स्व का जागरण कर लक्ष्य को प्राप्त करें,…. प्रो. संजीत कुमारमहाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में रही युवा तरंग की धूम, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आज युवा तरंग कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दीक्षांत समारोह मैदान में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू […]

You May Like

advertisement