Uncategorized
मुख्यमंत्री से योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट की शिष्टाचार भेंट, 106वें जन्मोत्सव का निमंत्रण

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
नई दिल्ली,14 फरवरी : श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट के मार्गदर्शक स्वामी अमित देव जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद गोयल ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया।
प्रतिनिधिमंडल ने योगेश्वर परंपरा की 137 वर्ष पुरानी आध्यात्मिक गुरु परंपरा तथा योग, संयम, चरित्र निर्माण और मानव सेवा पर आधारित कार्यों की जानकारी साझा की। स्वामी अमित देव ने योग योगेश्वर देवीदयाल जी महाराज के 106वें शुभ जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।
माननीय मुख्यमंत्री ने संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं।




