Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने टीम के साथ रक्तदान कर किया महादान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

रक्तदान के लिए युवाओं को बढ़ चढकर आगे आना चाहिए।

फरीदाबाद 14 फरवरी :
वरिष्ठ समाजसेवी एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक ने सामुदायिक भवन सेक्टर-15 में रक्तदान शिविर में रक्तदान कर महादान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि जनहित में खास कर रक्तदान के लिए युवाओं को बढ़ चढकर आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से जरूरतमंदों को समय पर बहुत सहायता मिलती है देश में रोड पर प्रतिदिन एक्सीडेंट हो रहे हैं या कमजोर बीमार व्यक्ति के लिए भी खून की जरूरत होती है इसके अलावा मुख्य रूप से हमारी सरहद पर देश के जवानों को भी समय-समय पर आवश्यकता होती है हमारे जवान ही देश की रक्षा कर रहे हैं और दुश्मनों से टक्कर लेकर एक दीवार की भांति बॉर्डर पर तैनात रहते हैं इसलिए युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना होगा।
अगली कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि रक्तदान करना एक महान मानवीय कार्य है, जो स्वेच्छा से किया जाता है। एक यूनिट रक्त से कैंसर, दुर्घटना, या सर्जरी वाले लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। यह प्रक्रिया सुरक्षित है वे 56 दिनों के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान क्यों करें?
इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, यह केवल मानव से ही प्राप्त हो सकता है रक्तदान प्रतिदिन अस्पतालों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। जो 18 से 75 वर्ष की आयु के बीच होने पर हर 90 दिनों में रक्तदान कर सकते हैं।
समाजसेवी अंकित मलिक ने बताया रक्तदान का अर्थ: अपना कुछ रक्त दान करना ताकि इसका उपयोग किसी अन्य व्यक्ति की सहायता के लिए किया जा सके। दान किया गया रक्त जरूरतमंदों लोगों की मदद करता है।
इस अवसर पर समाजसेवी अंकित मलिक द्वारा रक्तदान के दौरान उनके सहयोगी कृष्ण गिल.कर्मवीर नरवाल.नेपाल सैनी ने भी रक्तदान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक की हौसला अफजाई एवं बधाई देते हुए फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता.फीवा महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल.रमेश चौधरी. विनोद भाटी ने आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel