
संत महात्माओं की बहुत से विषयों पर होगी महत्वपूर्ण चर्चा।
कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 14 फरवरी : कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड पर स्थित श्री अवधूत आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 19 फरवरी वीरवार को आयोजित होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए षडदर्शन साधुसमाज के महासचिव महंत ईश्वर दास एवं संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि बैठक षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज की अध्यक्षता में प्रातः 10-30 बजे षडदर्शन साधुसमाज के मुख्यालय श्री अवधूत आश्रम में आयोजित होगी। जिसमें षडदर्शन साधुसमाज के सभी सदस्यों पदाधिकारियों का पहुंचना अनिवार्य है।
बैठक में बहुत से विषयों पर चर्चा होगी।


