शिवरात्रि पर्व पर देश – विदेश से आते है श्रद्धालु डेरा समाधा घुड़ानी कलां में

श्रद्धालुओं के डेरे में सिद्ध महात्माओं की जिंदा समाधियों पर सिद्ध होते मनोरथ।
श्रद्धालुओं का लगता है तांता और विशाल भंडारे का होता आयोजन।

खन्ना पायल, (प्रमोद कौशिक) 14 फरवरी : डेरा समाधा पिंड घुड़ानी कलां में शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा 8 से 14 फरवरी तक आयोजित,15 फरवरी को श्री रामचरित्र मानस का पाठ का होगा प्रारंभ व 16 फरवरी को विशाल भंडारा प्रतिवर्ष की भांति हो रहा है। डेरा की महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से धार्मिक सामाजिक आयोजन निरंतर डेरा परिसर में होते रहते है। डेरे में विशेष रूप से समस्त क्षेत्रवासी अपने तन मन धन से श्रद्धा द्वारा सेवा से जुड़े रहते हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की सेवा इस ऐतिहासिक डेरे से जुड़ी है। यहां जीवित समाधियों की सेवा बड़ी श्रद्धा भाव से समस्त बिरादरी व धर्म के लोग करते हैं। इस सांझे डेरे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना करते हैं। मनोरथ पूर्ण होने पर यहां चूरमा,कंबल, चिमटा व खड़ाऊ चढ़ा कर जाते हैं। यह सिद्ध स्थान लगभग 500 साल पुरानी सिद्ध गद्दी है। यहां अटूट लंगर चलता है। डेरे में श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रद्धा भाव से समस्त परिवार सहित माथा टेकते है और मनोरथ पूर्ण करते हैं। यहां के अद्भुत चमत्कार सारे क्षेत्र में बड़े गौरव के साथ गाए जाते हैैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योतिसर अनुभव केंद्र में महाभारत के हर लम्हे को जीवंत करने का किया गया है अनोखा प्रयास : विश्राम कुमार मीणा

Sun Feb 15 , 2026
देश विदेश के पर्यटकों को जरूर देखना चाहिए ज्योतिसर अनुभव केंद्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मन की बात कार्यक्रम में की ज्योतिसर अनुभव केंद्र की तारीफ।महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर का शैक्षणिक भ्रमण जारी। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 14 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ज्योतिसर अनुभव केन्द्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement