पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए मतदाता सूचियों की रिविजन का शेड्यूल किया जारी

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 3 मार्च : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायतों की हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियम 163 के नियम 8 के तहत मतदाता सूचियों की रिविजन का प्रोग्राम जारी किया गया है। इस प्रोग्राम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के साथ मिलान के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के शेड्यूल के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नई पंचायतों की लिस्ट अनुसार ड्राफ्ट लिस्ट पर 9 मार्च को दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि होगी। यह दावे व आपत्तियां जिला चुनाव अधिकारी के पास जमा करवानी होगी, 12 मार्च को दावे व आपत्तियों के निपटान का कार्य पूरा होगा, 16 मार्च को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपील करने की अंतिम तारिख होगी। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को अपीलेट अथॉरिटी द्वारा दावे व आपत्तियां का निपटान किया जाएगा, 27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिपली ब्लॉक के अटल नगर, बीड खैरी, शाहाबाद ब्लॉक के मोहन नगर, लाडवा के गांव लाठी धनौरा, जुरासी खुर्द, जुलमत, रतनगढ़ ककराली, सरस्वती नगर खेडा, सिंहुपरा, धनीरामपुरा, थानेसर में बिशनगढ़, बचगांव, रावगढ़, भैंसी माजरा, संतोखपुरा, खासपुर, समसीपुर, फतुहपुर, बाबैन के रामनगर 112 व सैनी माजरा में खाली पड़े पंच पद का उप चुनाव होना है। पिहोवा से गांव बोहदा में सरपंच पद के लिए उप चुनाव होना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

Tue Mar 3 , 2026
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत ।बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास सोमवार की रात लगभग 10 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।उमेश चंद्र सेठ उम्र लगभग […]

You May Like

advertisement