Uncategorized

केक काटकर मनाया सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी का छठा स्थापना दिवस

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी निरंतर मरीजों की सेवा में तत्पर : एचसी मुंजाल।

थानेसर,11 मार्च : सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र, महावीर सत्संग सभा शीला नगर के स्टाफ सदस्यों ने बुधवार को केक काटकर डिस्पेंसरी व संगीत कला केंद्र का 6वां स्थापना दिवस मनाया। डिस्पेंसरी के मेंबर एचसी मुंजाल ने बताया कि सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी निरंतर मरीजों की सेवा में तत्पर है। डिस्पेंसरी के छह वर्ष पूरे होने पर सभी स्टाफ और मेंबर बधाई के पात्र हैं। 11 मार्च 2020 को डिस्पेंसरी का शुभारंभ ट्रस्ट के संचालक सजन जी ने अपने कर कमलों से किया था। डिस्पेंसरी लगातार प्रगति कर रही है। छह सालों में लाखों मरीज डिस्पेंसरी का लाभ उठा चुके है। शीला नगर में ट्रस्ट की दूसरी डिस्पेंसरी है। एक डिस्पेंसरी कच्चा घेर में वर्ष 2003 से चल रही है। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा व सतीश कुमार ने बताया कि यहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल ओपीडी, दंत रोग विशेषज्ञ व फिजियोथैरिपी आदि की सुविधा उपलब्ध है। डिस्पैंसरी में मरीजों को पंजीकरण के लिए मात्र 20 रुपये का शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा लैब में सभी टेस्ट बाजार से आधे दाम में किए जाते है। इस अवसर पर डा. विष्णु दत्त शर्मा, डा. काजल, डा. गौरव, विजय, हेमंत, राजू, स्वीटी, सुमन, निशा, काजल आदि मौजूद रहे। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को भी छह वर्ष पूरे हुए है। उन्होंने केंद्र के निर्देशक, अध्यापक और विद्यार्थियों को बधाई दी। यह केंद्र कुरुक्षेत्र वासियों को वाद्य, नृत्य, गायन और एरोबिक्स में कम शुल्क पर सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कर रहा है।
केक काटकर डिस्पेंसरी का स्थापना दिवस मनाते चिकित्सक व स्टॉफ सदस्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel