प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में जयपुर (राजस्थान) से भजन गायिका रजनी राजस्थानी विशेष तौर पर पधारे

भव्य श्रृंगार आरती में गूंजा भक्ति का स्वर, श्रद्धालुओं से भरा सिद्धेश्वर धाम

फिरोजपुर (पंजाब) 21 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक रजनी राजस्थानी जयपुर से मंदिर के पुजारी सत्यदेव जी के आग्रह पर विशेष तौर पर पधारे। मंदिर कमेटी के प्रधान एवं उपस्थित सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनकी मधुर आवाज में एक भजन भी सुना। 

        प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर,श्री सिद्धेश्वर महादेव बाजार राम सुख दास फिरोजपुर शहर में नित्य होने वाली सुंदर श्रृंगार संध्या आरती का आयोजन अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  इस पावन अवसर पर आरती बाबा भोलेनाथ के श्री चरणों में श्री कैलाश शर्मा परिवार की ओर से करवाई गई। विधिवत संकल्प पुजारी सत्यदेव और रष्पिंदर शास्त्री द्वारा कराया गया, जिसके पश्चात सिद्ध शिवालय में आरती घंटी-घड़ियाल के मधुर स्वर के साथ अत्यंत भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुई।

    कार्यक्रम में अमृत वेला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य पुजारी सत्यदेव भारद्वाज ने बड़ी श्रद्धा भावना के साथ सभी दरबारों की आरती की।

   श्री कैलाश शर्मा ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर एवं मंदिर की सुंदर व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धा भाव को देखकर सभी समिति सदस्यों की सराहना की और भाव-विभोर हो गए।

     आरती में  अधिक संख्या मेँ मातृशक्ति  भी विशेष तौर पर उपस्थिति रही, जिसमें अमृत वेला  सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चूहे मार दवाई खाकर, चूहे नहीं मरा करते

Sun Mar 22 , 2026
विश्व कविता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम की ओर से विश्व गौरैया दिवस एवं विश्व कविता दिवस का संयुक्त कार्यक्रम संस्था की महामंत्री पूनम शुक्ला के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। समारोह अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, मुख्य […]

You May Like

advertisement