
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
कुरुक्षेत्र,5 मई : आइडियल पत्रकार संगठन का हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिले में मजबूती के साथ विस्तार करते हुए पत्रकार श्री वरुण कौशिक निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा को आइडियल पत्रकार संगठन कुरुक्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक की संस्तुति एवं सहमति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमारी से विचार विमर्श करने के उपरांत की गई है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


