किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
बदायूं 20 मई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। उप कृषि निदेशक कार्यालय में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, बैंक, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उप कृषि निदेशक बदायूं ने सभी कृषकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 तक जनपद के सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 01 जून 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा सम्बद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। किसानों को बताया गया कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारियों, लेखपाल अथवा पंचायत सहायकों के माध्यम से करा सकते हैं।
किसान दिवस में किसानो द्वारा खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी गई, जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान एवं ढैंचा का बीज उपलब्ध है। किसान बीज की बुकिंग कर चयन होने के उपरांत बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर रसायन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें किसान अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम बगरैन में बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या उठाई। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों द्वारा समय से बिजली न मिलने के कारण मक्का की फसल की सिंचाई प्रभावित होने की शिकायत भी की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। किसानों को विद्युत सामग्री समय से उपलब्ध न होने की समस्या रखी। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ने जांच कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों से किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement