आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जारी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

सभी राज्यों में संगठन का सदस्यता अभियान जोरों पर।

छतरपुर/करनाल//नवी मुंबई 6 मई : आइडियल पत्रकार संगठन का संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान निरंतर प्रगति पर है देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन में अपनी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वहीं पर वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन द्वारा संस्था में सम्मानित पद देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। जहां पर पलामू झारखंड में कई सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की वहीं पर छतरपुर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार पंकज पाराशर को आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य के पद पर मनोनीत किया है। जबकि करनाल हरियाणा के एक हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित ग्रोवर को जिला अध्यक्ष करनाल हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पर उल्वे नवी मुंबई की तेज तर्रार महिला पत्रकार मंजू सोलंकी को आइडियल पत्रकार संगठन रायगढ़ महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी संगठन की राष्ट्रीय सचिव श्री रोशन लाल, एवं श्री दिनेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा अपने राष्ट्रीय भ्रमण के दौरान कई पत्रकारों से फोन पर वार्ता की और कई जगहों पर संगठन की बड़ी मीटिंग भी की गई। संगठन लगातार पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है जिससे बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन से जुड़ रहे हैं। संगठन के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंसान की ज़िंदगी का असली मकसद सिर्फ़ पूर्ण सतगुरु की शरण में जाने से ही पूरा होता है: साध्वी त्रिवेणी भारती जी

Tue Jul 7 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 05 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= सत्संग के दौरान साध्वी मनजिंदर भारती जी ने भावपूर्ण भजन और कीर्तन के माध्यम से पूरी संगत को प्रभु भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों के माध्यम से गुरु की महिमा, प्रभु प्रेम और मानव जीवन की प्रासंगिकता का संदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement