कमेला की जमीन पर दो पक्षों ने ठोका दवा, लेखपाल ने की पैमाइश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में मुस्लिम समुदाय दो पक्षों ने कमेला की जमीन किया दवा।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी जहांगीर आलम ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में स्थित कमेला की जगह पर अपना दावा किया था। जिसके क्रम आज मीरगंज तहसील प्रशासन एवं हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार ने शिकायतकर्ता के पुत्र और सभासदों और कस्बे के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता की भूमि एवं जमीन की पैमाइश की।
हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार द्वारा पैमाइश करने पर पता चला कि जिस जगह पर जहांगीर आलम अपना दावा प्रस्तुत कर रहे है वह जगह पुरानी आबादी की है। उक्त जगह पर पहले से कुर्बानी होती चली आ रही है। मौके पर उपस्थित कुरैशी समाज एवं सभासदों और पुराने बुजुर्गों का कहना कि कुर्बानी स्थल की जगह पर जहांगीर आलम के द्वारा गलत दावा प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त (भूमि) जमीन न तो उनकी है और न ही उनके परिवार का उक्त जमीन पर कभी कब्जा रहा है।
मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत कमेला की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। कस्बे के मौजूदा सभासद शराफत हुसैन, सभासद तस्लीम उर्फ टिंकू, सभासद जाकिर हुसैन ने बताया कि (उक्त जगह) कमेला की जमीन पर जहांगीर आलम के द्वारा सिविल न्यायालय में मुकदमा डालने के कारण साफ सफाई और नाली, खड़ंजा बिछाने का जनहित का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर सभासद मौलाना अहसन अंसारी, मोहम्मद उमर, गयासुद्दीन, मोहम्मद हनीफ, समीम, रईस अहमद, मौहम्मद अकलीन, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद इरफान, अनवर, जाकिर, मुस्तकीम, रईस, मोहम्मद मियां, छोटा, मोहम्मद शकील, हसन राजा अंसारी, शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, मौलाना अहसन अंसारी आदि मुस्लिम समुदाय के मोहल्ले वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जहीर किया।
जहांगीर आलम के पुत्र मोहम्मद वसीम ने बताया कि कमेला बाली जमीन हमारी पुश्तैनी है, और इसके सारे कागज हमारे पास हैं, और बताया कि कमेला बाली जमीन केस कोर्ट में चल रहा है जो भी कोर्ट का आदेश होगा वह हमें स्वीकार होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Tue Jul 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस.चैधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा सर्वप्रथम 12 जुलाई को प्रारम्भ हो रहे वृक्षारोपण की समीक्षा की गयी जिस पर उन्होंनें कहा कि समस्त विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत […]

You May Like

advertisement