पवित्र सरस्वती नदी के किनारे से मीट की दुकानें हटवाने के दिए आदेश, जिलाधीश नेहा सिंह ने एसडीओ राकेश काम्बोज को नियुक्त किया डयूटी मैजिस्ट्रेट

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

एसडीओ को शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने के दिए आदेश।

कुरुक्षेत्र 10 मार्च : पिपली से ज्योतिसर तक पवित्र सरस्वती नदी के किनारे से मीट की दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों के तहत मीट की दुकानों को हटाने और अन्य अतिक्रमण की कार्रवाई करने के लिए बकायदा डयूटी मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने सोमवार को जारी आदेशों में कहा है कि प्रशासन के पास लगातार सूचनाएं और शिकायत मिल रही है कि पिपली से ज्योतिसर तक पवित्र सरस्वती नदी के किनारे मीट की दुकाने चल रही है और इससे ना केवल अतिक्रमण हो रहा है अपितु पवित्र सरस्वती नदी की पवित्रता भी भंग हो रही है। इन तमाम तथ्यों को जहन में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 (1) व धारा 17(2) आदेश जारी किए गए है कि वाटर सर्विस डिविजन ज्योतिसर कुरुक्षेत्र के एसडीओ राकेश काम्बोज को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश ने जारी आदेशोंं में कहा है कि डयूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ राकेश काम्बोज पवित्र नदी के किनारे जब मीट की दुकानों को हटाने की कार्रवाई करेंगे तो कानून व्यवस्था को बनाए रखना होगा। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी पुलिस प्रशासन की भी सहायता ले सकता है। उन्होंने कहा कि डयूटी मैजिस्ट्रेट नियमों के अनुसार जरूरी कार्रवाई करने के उपरांत जिलाधीश कार्यालय में रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की सख्ती से पालना की जानी चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापा, कई संदिग्ध हिरासत में

Tue Mar 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तराखंड पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापा मारा।इस ऑपरेशन में उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में करीब 400 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस […]

You May Like

advertisement