कैलाश मानसरोवर यात्रा: 5 साल बाद फ़िर खुलेगा ‘स्वर्ग’ का रास्ता

कैलाश मानसरोवर यात्रा: 5 साल बाद फ़िर खुलेगा ‘स्वर्ग’ का रास्ता,
सागर मलिक

Kailash Mansarovar Yatra | कई वर्षों से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल 30 जून से फिर शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह यात्रा फिर से शुरू हो रही है जो कोरोना महामारी के कारण 2020 से बंद थी। यह यात्रा कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित होगी और पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास से होकर गुजरेगी।

बीते कुछ वर्षों से बंद चल रही कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 30 जून से शुरू कर दी जाएगी। पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख पास से प्रति वर्ष संचालित होने वाली यह यात्रा कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 से संचालित नहीं हो रही थी।
इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यात्रा का फिर से संचालन शुरू हो रहा है।

सोमवार को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में कैलाश मानसरोवर यात्रा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस यात्रा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा किया जाएगा। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से संचालित की जाएगी। पहले यह यात्रा काठगोदाम, अल्मोड़ा होते हुए आगे बढ़ती थी। अब यह टनकपुर से चंपावत होते हुए आगे बढ़ेगी।

दिल्ली से शुरू होगी यात्रा
बता दें क यात्रा में 50-50 व्यक्तियों के कुल पांच दल होंगे। यात्रा का प्रथम दल 10 जुलाई को लिपुलेख पास होते हुए चीन में प्रवेश करेगा, जबकि अंतिम दल 22 अगस्त को चीन से भारत के लिए प्रस्थान करेगा। हर दल दिल्ली से चलकर टनकपुर व धारचूला में एक-एक रात व्यतीत करेगा।

इसके बाद यह दल गुंजी व नाभीढांग में दो-दो रात ठहरने के बाद तकलाकोट, चीन में प्रवेश करेगा। चीन से वापसी पर ये दल बंदूी, चौकड़ी व अल्मोड़ा में एक-एक रात रुकने के बाद वापस दिल्ली पहुंचेगा। यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण पहले दिल्ली में होगा।
इसके बाद पिथौरागढ़ के गुंजी में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से फिर से दल का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को यहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आगे भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राजस्व की अच्छी संभावना के बावजूद आय बढ़ाने की दौड़ में पीछे छूट रहे वन और ऊर्जा विभाग

Wed Apr 23 , 2025
उत्तराखंड: राजस्व की अच्छी संभावना के बावजूद आय बढ़ाने की दौड़ में पीछे छूट रहे वन और ऊर्जा विभाग,सागर मलिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों से आय संसाधन बढ़ाने को मांगी कार्ययोजना वर्ष 2024-25 में कर राजस्व के रूप में जुटाई गई 20680 करोड़ की राशि प्रदेश में आय संसाधन […]

You May Like

advertisement