आम के बाग में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव,परिजनों में मचा कोहराम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रामपुर के टांडा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बादली निवासी ब्रजेश ठाकुर पुत्र नंबर सिंह का शव गुरुवार को गांव बादली के नजदीक बहल्ला नदी से आगे आम के बाग में पेड़ में लटका हुआ मिला। जब गांव के लोग पहुंचे तो ब्रजेश ठाकुर को पेड़ से लटका हुआ देखा इसकी सूचना ब्रजेश के परिजनों दी, परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया उधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है,।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है,। मृतक ब्रजेश के चार बच्चे हैं ।जिसमें सबसे छोटा 5 वर्ष का है,।जबकि पत्नी की मृत्यु 5 वर्ष पूर्व किसी ऑपरेशन के दौरान हो गई थी। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। परिजनों ने अनुसार मृतक डनलप गाड़ी चलाकर खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।बुधवार शाम को चारा लाए थे और उसके बाद में घर आकर सौ गए, बाद में पता नहीं कब चले गए, गुरुवार को बाग में पेड़ पर शव लटके मिलने की जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, परिवार की और से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Jul 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना आंवला पुलिस ने एक महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।पुलिस के […]

You May Like

Breaking News

advertisement