लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित

28 प्रकरणों का किया गया तत्काल निराकरण

जांजगीर-चांपा 04 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण हाने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर, पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत जिला कोषालय जांजगीर में 30 जनवरी 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में वेतन निर्धारण हेतु कुल 63 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिसमें से 28 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया है। शेष प्रकरण में आवश्यक दस्तावेज की कमी होने के कारण मार्ग दर्शन कर, पुनः प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर/रैदास आश्रम सामुदायिक केन्द्र में सतगुरू रविदास जी की 649वें पावन

Wed Feb 4 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत संत शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर/रैदास आश्रम सामुदायिक केन्द्र में सतगुरू रविदास जी की 649वेंपावन प्रकाश पर्व पर “3दिवसीय रैदास सदसंगत समागम” को बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।समागम के तीसरे दिन की शुरुआत आश्रम के गुरुवाणी ,वाचक राम प्रकाश […]

You May Like

advertisement