सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र ने किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र ,13 फरवरी : जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि०) हरियाणा ने महापुरुषों के चित्रों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन आज सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में किया गया जिसमें शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रति छात्रों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र के पदाधिकारीयों के विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन शर्मा ने सभी सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गायत्री मंत्र के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सभी प्रतिभागियों ने ठीक समय अवधि में अपनी अपनी पेंटिंग का कार्य समाप्त कर दिया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की पेंटिंग का अच्छी प्रकार से निरीक्षण किया जिसमें वी.एस.एन.माॅडल स्कूल के कृष्ण ने प्रथम पुरस्कार, सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल की भूमिका बेदी ने द्वितीय पुरस्कार, गुरु गोविंद नाथ विद्या मंदिर की ललिता ने तृतीय पुरस्कार जीतकर अपने-अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया। पेंटिंग प्रतियोगिता मे शेष बचे सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जन कल्याण मंच समाजसेवी सस्था के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ते हए कहां की कंपटीशन एक दूसरे से आगे निकलने का अवसर होता है इसलिए भविष्य मे दूसरे कंपटीशन में बैठने के लिए दौगुने मनोबल के साथ कार्य करें। सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल विपिन शर्मा ने स्कूल की तरफ से संस्था के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर कर सबका मान सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष दलबीर मलिक ने स्कूल के प्रिंसिपल व सभी स्टाफ सदस्यों का प्रिंटिंग प्रतयोगिता में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दलबीर मलिक के अतिरिक्त महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर , सलाहकार राजकुमार वालिया,कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, प्रचार सचिव संजय शर्मा, सह सचिव रविंद्र कुमार , प्रिंसिपल विजय मेहता व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
(पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए जनकल्याण मंच कुरुक्षेत्र के पदाधिकारीगण।




