ह्यूमैनिटेरियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिक उत्सव ‘सपनों की परवाज़’ संपन्न

रायबरेली
रिपोर्ट: विपिन राजपूत

: ह्यूमैनिटेरियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिक उत्सव ‘सपनों की परवाज़’ संपन्न

रायबरेली के अली मियां कॉलोनी स्थित टिंबर लॉन में ह्यूमैनिटेरियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स का वार्षिक उत्सव ‘सपनों की परवाज़’ मंगलवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रो. काज़ी मेराज अहमद (आईआरएसई), एडिशनल डायरेक्टर जनरल, आरडीएसओ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की माननीय सदस्य श्रीमती सबीहा अहमद मौजूद रहीं। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सैयद मोहम्मद मुअव्विज़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रबंधक डॉ. मोहम्मद औसाफ खान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
‘सपनों की परवाज़’ थीम पर आधारित इस उत्सव ने छात्रों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को नई ऊंचाई प्रदान की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कई मेराज अहमद है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली जिले की हरचंदपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मजबूती से उठाया

Wed Feb 18 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली जिले की हरचंदपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मजबूती से उठाया। उन्होंने सदन में सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल संकट, किसानों की परेशानियां, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और युवाओं के लिए रोजगार […]

You May Like

Breaking News

advertisement